Tuesday, May 18, 2021

09. निम्नलिखित को परिभाषित करें- आपतित किरण, आपतन बिंदु, अभिलंब, परावर्तीत किरण, आपतन कोण, परावर्तन कोण

आपतित किरण- किसी सतह पर आने वाले प्रकाश की किरणों को आपतित किरण कहते हैं। 
आपतन बिंदु- सतह के जिस बिंदु पर आपतित किरण आती है, उस बिंदु को आपतन बिंदु कहते हैं।
अभिलंब- आपतन बिंदु पर खींचे गए लंब को अभिलंब कहते हैं।
परावर्तित किरण- सतह से टकराकर लौटने वाली प्रकाश की किरणों को परावर्तित किरण कहते हैं।  
आपतन कोण- आपतित किरण और आपतन बिंदु पर खींचे गए अभिलंब के बीच जो कोण बनता है, उसे आपतन कोण कहते हैं। इसे i द्वारा सूचित करते हैं। 
परावर्तन कोण- परावर्तित किरण और आपतन बिंदु पर खींचे गए अभिलंब के बीच जो कोण बनता है, उसे परावर्तन कोण कहते हैं। इसे r द्वारा सूचित करते हैं।

No comments:

Post a Comment