Tuesday, May 18, 2021

10. प्रकाश का परावर्तन क्या है? परावर्तन के नियमों को लिखें।

प्रकाश के किसी अपारदर्शी वस्तु से टकराकर लौटने की क्रिया को प्रकाश का परावर्तन कहते हैं। यह दो प्रकार का होता है- (i) नियमित परावर्तन (ii) अनियमित परावर्तन
(i) नियमित परावर्तन-  चिकनी सतह से प्रकाश का नियमित परावर्तन होता है।
(ii) अनियमित परावर्तन-  रुखड़ी सतह से प्रकाश का अनियमित परावर्तन होता है। 
परावर्तन के दो नियम हैं
(i) आपतित किरण, आपतन बिंदु और परावर्तित किरण तीनों एक ही समतल में होते हैं।
(ii) आपतन कोण और परावर्तन कोण का मान बराबर होता है।

No comments:

Post a Comment