Wednesday, May 19, 2021

29. अवतल दर्पण और उत्तल दर्पण में अंतर स्पष्ट करें।

अवतल दर्पण और उत्तल दर्पण में निम्नलिखित अंतर है-
(i) अवतल दर्पण का परावर्तक सतह धंसा हुआ होता है जबकि उत्तल दर्पण का परावर्तक सतह उठा हुआ होता है। 
(ii) अवतल दर्पण में फोकस और वक्रता केंद्र के दर्पण के आगे होता है जबकि उत्तल दर्पण में पीछे। 
(iii) अवतल दर्पण में वास्तविक और आभासी दोनों प्रतिबिंब बनता है जबकि उत्तल दर्पण में केवल आभासी प्रतिबिंब बनता है। 
(iv) अवतल दर्पण में किसी भी आकार का प्रतिबिंब बन सकता है जबकि उत्तल दर्पण में बना प्रतिबिंब हमेशा छोटा होता है।
(v) अवतल दर्पण को अभिसारी दर्पण भी कहते हैं जबकि उत्तल दर्पण को अपसारी दर्पण कहते हैं।

No comments:

Post a Comment