ध्रुव- दर्पण के मध्य बिंदु को दर्पण का ध्रुव कहते हैं। इसे P से सूचित करते हैं।
वक्रता केंद्र- दर्पण जिस खोखले गोले का भाग होता है, उस गोले के केंद्र को दर्पण का वक्रता केंद्र कहते हैं। इसे C से सूचित करते हैं।
वक्रता त्रिज्या- दर्पण जिस खोखले गोले का भाग होता है, उस गोले की त्रिज्या को दर्पण का वक्रता त्रिज्या कहते हैं। इसे R से सूचित करते हैं।
मुख्य अक्ष या प्रधान अक्ष- दर्पण के ध्रुव और वक्रता केंद्र को मिलाने वाली रेखा को मुख्य अक्ष या प्रधान अक्ष कहते हैं।
दर्पण का द्वारक- दर्पण की चौड़ाई को दर्पण का द्वारक कहते हैं।
No comments:
Post a Comment