Tuesday, May 18, 2021

12. वास्तविक प्रतिबिंब और आभासी प्रतिबिंब में अंतर स्पष्ट करें।

वास्तविक प्रतिबिंब और आभासी प्रतिबिंब में निम्नलिखित अंतर है-
(i) वास्तविक प्रतिबिंब किरणों के वास्तविक कटान से बनता है जबकि आभासी प्रतिबिंब किरणों के आभासी कटान से बनता है। (ii) वास्तविक प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त किया जा सकता है जबकि आभासी प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता है। (iii) वास्तविक प्रतिबिंब हमेशा उल्टा बनता है जबकि आभासी प्रतिबिंब हमेशा सीधा बनता है। (iv) वास्तविक प्रतिबिंब का आवर्धन ऋणात्मक होता है जबकि आभासी प्रतिबिंब का आवर्धन धनात्मक होता है।

No comments:

Post a Comment