Monday, May 17, 2021

06. किरणपुंज क्या है? वर्णन करें।

किरणों के समूह को किरणपुंज कहते हैं। किरण पुंज तीन प्रकार के होते हैं (i) अपसारी किरणपुंज (ii) समांतर किरणपुंज (iii) अभिसारी किरणपुंज 
(i) अपसारी किरणपुंज- किसी बिंदु स्रोत से निकलकर फैलने वाली प्रकाश की किरणों को अभिसारी किरणपुंज कहते हैं। इसमें किरणों की बीच की दूरी बढ़ती जाती है। जैसे- टॉर्च से निकलने वाले प्रकाश की किरण।
(ii) समांतर किरणपुंज- अनंत से आने वाली प्रकाश की किरणों को समांतर किरणपुंज कहते है। इसमें किरणों के बीच की दूरी एक समान रहती है। जैसे- सूर्य से आती हुई प्रकाश की किरण।
(iii)अभिसारी किरणपुंज- किसी बिंदु पर आकर मिलने वाली प्रकाश की किरणों को अभिसारी किरणपुंज कहते हैं। इसमें किरणों की बीच की दूरी घटती जाती है। जैसे- अवतल दर्पण या उत्तल लेंस की फोकस पर आती प्रकाश की किरणें।

No comments:

Post a Comment