Saturday, May 22, 2021

47. यदि वस्तु अवतल दर्पण की अनंत और वक्रता केंद्र के बीच हो तो दर्पण से बनने वाले प्रतिबिंब का निर्धारण करने के लिए स्वच्छ किरण आरेख खींचें।

जब वस्तु अवतल दर्पण की अनंत और वक्रता केंद्र के बीच होता है तो उसका प्रतिबिंब फोकस और वक्रता केंद्र के बीच , उल्टा, वास्तविक और वस्तु से छोटा बनता है।

46. यदि वस्तु अवतल दर्पण की वक्रता केंद्र पर हो तो दर्पण से बनने वाले प्रतिबिंब का निर्धारण करने के लिए स्वच्छ किरण आरेख खींचें।

जब वस्तु अवतल दर्पण की वक्रता केंद्र पर होता है तो उसका प्रतिबिंब वक्रता केंद्र पर, उल्टा, वास्तविक और वस्तु के बराबर आकार का बनता है।

45. यदि वस्तु अवतल दर्पण की फोकस और वक्रता केंद्र के बीच हो तो दर्पण से बनने वाले प्रतिबिंब का निर्धारण करने के लिए स्वच्छ किरण आरेख खींचें।

जब वस्तु अवतल दर्पण की फोकस और वक्रता केंद्र के बीच होता है तो उसका प्रतिबिंब अनंत और वक्रता केंद्र के बीच, उल्टा, वास्तविक और वस्तु से बड़ा बनता है।

44. यदि वस्तु अवतल दर्पण की फोकस पर हो तो दर्पण से बनने वाले प्रतिबिंब का निर्धारण करने के लिए स्वच्छ किरण आरेख खींचें।

जब वस्तु अवतल दर्पण की फोकस पर होता है तो उसका प्रतिबिंब अनंत पर, उल्टा, वास्तविक और वस्तु से बहुत बड़ा बनता है।

43. यदि वस्तु अवतल दर्पण की फोकस और ध्रुव के बीच हो तो दर्पण से बनने वाले प्रतिबिंब का निर्धारण करने के लिए स्वच्छ किरण आरेख खींचें।

जब वस्तु अवतल दर्पण की फोकस और ध्रुव के बीच में होता है तो उसका प्रतिबिंब दर्पण के पीछे, सीधा, आभासी और वस्तु से बड़ा आकार का बनता है।